
मोगा में गन प्वाइंट पर लुटेरो ने करियाना की दुकान में की लूटपाट, नकदी भरा बैग छीन कर हुए फरार
मोगाः पंजाब में लगातार बढ़ रही लूटपाट और हत्याओं की वारदातों से जहां लोगों में सहम पाया जा रहा है। वहीं लोग पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा में वीरवार सुबह देखने में सामने आया, जहां कुछ हथियार बंद लुटेरों ने एक करियाना शाप को निशाना बनाते हुए नकदी सहित भारी मात्रा में दुकान का सामान लूट कर फरार हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लूट की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा के अकालसर रोड पर स्थित करियाना की दुकान को सुबह 7 बजे 4 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों सहित घटना को अंजाम दिया। लुटेरे गाड़ी में राशन और नकदी भर कर फरार हो गए। लुटेरें आटे की थैलियां, रिफाइंड तेल, देसी घी, चीनी, बीड़िया-सिगरेट व नकदी लूट कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सी.सी.टी.वी. के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच रही है।
वहीं जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







