Tag: धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत

  • धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

     धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

     

    इस्लामाबाद- पाकिस्तान में फिर से एक बड़े धमाके में 35 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ये धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके के बाजौर में हुआ। जहां जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल की बैठक आयोजिक हो रही थी जिसमें कई कार्यकर्ता शामिल होने आए थे। इस बैठक को निशाना बनाकर आंतकियों ने विस्फोट कर दिया। पुलिस और स्थानीय नागरिक बचाव कार्य में जुट गई है वहीं मौके से घायलों को हॅास्पीटल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई।

    वहीं स्थानीय एक बड़े अधिकारी ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि विस्फोट कैसे हुआ। अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जीनकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लगभग 3 किलोमीटर तक आवाज से फूरे इलाके हिल गया।

    इसी बीच, घटना पर पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा से कबर आई है बहुत “चिंताजनक” है। और चौधरी ने घायलों के लिए दुआ की और मरने वालों के लिए गमफिरत की दुआ मांगी।

    वहीं इस घटना पर जमीयत नेता ने जांच की मांग की है, और कहा ये पहली बार नहीं हुआ है कि जमियत पर हमला हुआ है।