Tag: धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

  • धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

    धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

    पीएम मोदी भारत के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे. इसमें एक पंचकर्म हॉस्पिटल, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक आयुर्वेदिक फार्मेसी, एक स्पोर्ट मेडिसिन यूनिट, एक सेंट्रल लाइब्रेरी, एक आईटी और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर और 500 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम शामिल है.

    29 अक्टूबर यानी आज धनतेरस का त्योहार है और इसी दिन आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाएगा. वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वह 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की शुरुआत करेंगे.

    इस बाबत पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज आयुर्वेद दिवस पर दोपहर करीब 12:30 बजे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत का भी विस्तार किया जाएगा. पीएम ने लिखा कि मैं स्वास्थ्य, फिटनेस और कल्याण के प्रति उत्साही सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करता हूं.

    12850 करोड़ रुपए की सौगात

    दरअसल धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर पीएम मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार का भी शुभारंभ करेंगे.