Tag: दो घरों में छह लोगों की हुई रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

  • दो घरों में छह लोगों की हुई रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, लहूलुहान मिले शव, इलाके में हड़कंप

     दो घरों में छह लोगों की हुई रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, लहूलुहान मिले शव, इलाके में हड़कंप

    जम्मू कश्मीर के सिदरा में मां के साथ-साथ दो बेटियां, एक बेटा और दो रिश्तेदारों के शव संदिग्ध हालात में मिल हैं।

     

    Jammu Kashmir, Jammu kashmir Police, Jammu family death

    जम्मू में एक ही परिवार के छह लोगों की संदिग्ध मौत
    • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    • मरने वालों में मां-बेटी-बेटे के साथ-साथ दो रिश्तेदार भी शामिल
    • एक घर से चार और दूसरे घर से मिले दो शव

    जम्मू-कश्मीर के सिदरा में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत मिले। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ये छह लाशें दो घरों से मिले हैं।

    घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि एक परिवार के छह सदस्य बुधवार को अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है।