Tag: दो की सड़क पर मिली लाश

  • Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    You are currently viewing Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    Major incident in Amritsar, lamps of 3 houses extinguished, dead body of two found on the road, third died in hospital

    Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    • अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां रहस्यमय परिस्थितियों में तीन युवकों की एक साथ मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान साहिल, जतिंदर और तरलोचन सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक युवकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई है, जिसमें तीनों युवकों की मौत गई है। परिवार वालों का कहना है कि तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से युवकों को धमकियां भी मिल रही थीं, जिस कारण उन्हें शक है कि उनके युवकों की हत्या की गई है और उन्हें धमकी देने वाले लोगों ने ही उन्हें मार डाला है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए ताकि पता चल सके कि उनकी मौत की असलियत क्या है। परिवार का कहना है कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम सड़क जाम कर धरना देंगे।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि कल रात 11.15 मिन्ट पर उन्हें अंजान नंबर से फोन आया कि पेपर मिल के पास एक एक्सीडेंट हुआ है और तीन युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह वहां पहुंचे तो साहिल और जतिंदर सिंह की वहां लाश पड़ी थी और तीसरे नौजवान तरलोचन सिंह को अस्पताल ले गए थे, जहां आज सुबह उसकी भी मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई अवश्य होगी।