Tag: दो आतंकवादी ढेर

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     

    श्रीनगर  : सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को ढेर कर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह पर गोलीबारी की।

     अधिकारियों ने कहा, “इस ऑपरेशन में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है, और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गये आतंकवादियों के शव एलओसी पर बाड़ के उस पार पड़े हैं। कुपवाड़ा जिला बारामूला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां इन दिनों चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

  • उरी में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी; घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     उरी में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी; घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     

    MBD NEWS : श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

    अधिकारियों ने बतााया कि सहुरा नाला में घुसपैठ करने वाले समूह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। अब दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह नियंंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

    गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरे को बाद में ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया, घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकवादी की पहचान की कोशिश हो रही है।