दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला
जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते दोआबा चौक में उस वक्त हंगामा हो गया, जब लोगों ने एक एंबुलेंस चालक को मामूली टक्कर के बाद एंबुलेंस से बाहर निकालकर मारपीट की। लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक ने शराब पी रखी है और वह गाड़ी सहित ढंग से नहीं चला रहा था। इसी कारण एक चालक की टक्कर हो गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकरी के अनुसार दोआबा चौक से अड्डा टांडा फाटक की तरफ जाते हुए श्री देवी तालाब के सामने निजी अस्पताल के एक एम्बुलैंस चालक मामूली टक्कर के बाद लोगों ने एम्बुलैंस के ड्राइवर को बाहर निकाल कर थप्पड़ तक मार दिए। लोगों ने आरोप लगाए कि एम्बुलैंस चालक ने शराब पी हुई है और सही ढंग से नहीं चला रहा था, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस मौके टांडा रोड पर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा, जिसके बाद थाना-8 की पुलिस को सूचित किया गया।
जानकारी देते मौके पर पहुंचे एएसआई फकीर सिंह ने सारे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस कारण हादसा हुआ। वहीं एएसआई फकीर सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। धुंध के कारण टक्कर होने लगी थी, लेकिन बचाव हो गया। उल्टा लोगों ने एम्बुलैंस ड्राइवर के पैसे निकाल लिए और उसे बुरा भला कहने लगे। मामले को मौके पर सुलझा दिया गया।







