Tag: देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

    You are currently viewing पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

    PM Modi inaugurated the Prime Minister’s Museum, information about the works of all the Prime Ministers of the country

    पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

     

    नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ में पहला टिकट भी ख़रीदा। यह संग्रहालय आज़ादी के बाद से देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। पिछले माह पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया गया था। इसका निर्माण 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुआ है।

    बता दें कि इस संग्रहालय के जरिए देश की आजादी के बाद बने प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में बताया जाएगा। पीएम मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट कर इस कार्यक्रम के बारे में बताया था। मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित करेगा। यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं सभी से संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।’

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी की दृष्टि से निर्देशित ये संग्रहालय स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री को एक श्रद्धांजलि है। इसके अलावा संग्रहालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदर्शिता और उपलब्धियों के बारे में संवेदनशील और प्रेरित करना है।