Tag: दिल्ली के 2 बड़े अस्पतालों को मिली धमकी के बाद पुलिस की टीमें हुए एक्टिव…

  • दिल्ली के 2 बड़े अस्पतालों को मिली धमकी के बाद पुलिस की टीमें हुए एक्टिव…

     दिल्ली के 2 बड़े अस्पतालों को मिली धमकी के बाद पुलिस की टीमें हुए एक्टिव…

     

    नई दिल्ली- दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद अब दो बड़े अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने इस बार भी पुराने पैटर्न को दोहराते हुए ईमेल भेजा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये धमकी भरा मेल संजय गांधी अस्पताल और बुरारी अस्पताल के पास आया है।

    बताया जा रहा है कि बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल की शिकायत अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से की थी। इसके बाद आननफानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अलावा वहां दमकल विभाग, बम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है। अस्पताल के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।