Tag: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने जनता को पढ़ कर सुनाया जेल के अंदर से भेजा गया अरविंद का पत्र

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने जनता को पढ़ कर सुनाया जेल के अंदर से भेजा गया अरविंद का पत्र

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से अरविंद केजरीवाल का भेजा गया पत्र पढ़कर सुनाया। यह पत्र पढ़ने के लिए सुनीता केजरीवाल जनता के सामने आईं।

    केजरीवाल के लिखे पत्र को पढ़ते हुए उनकी पत्नी ने बताया, “मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं अंदर रहूं या बाहर, देश की सेवा करता रहूंगा। मेरा एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर संघर्ष करने के लिए ही मेरा जीवन हुआ है। आज तक बहुत सारे संघर्ष किए, आगे भी बहुत बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हुए हैं। इसीलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है। आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है। पिछले जन्म में मैंने बहुत पुण्य किए होंगे जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें फिर से मिलकर भारत को महान बनाना है। भारत को विश्व में नंबर वन देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई ऐसी शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत होकर ऐसे लोगों को हराना है। भारत में ही कई ऐसे देशभक्त हैं जिन्हें हमें आगे बढ़ाना है।”

    उन्होंने पत्र को पढ़ते हुए बताया, “दिल्ली की मेरी मां बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, अब हमें हजार रुपया मिलेगा कि नहीं। मेरी मां बहनों से अपील है कि आप मुझ पर भरोसा रखो, ऐसी कोई जेल की सलाखें नहीं, जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन तक अंदर रख सके। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और पूरा न किया हो। आपका बेटा आपका भाई लोहे का बना हुआ है। बहुत मजबूत है। बस एक विनती है आपसे कि एक बार मंदिर जरूर जाना और मेरे लिए आशीर्वाद जरूर मांगना। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने के बाद भी लोक सेवा और समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। इस वजह से बीजेपी वालों से नफरत नहीं करनी है, वह सब हमारे भाई बहन हैं। मैं जल्द लौट कर आऊंगा आपका अपना अरविंद केजरीवाल जय हिंद।”

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI, जांच में शामिल होने के लिए किया तलब.

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार (16 अप्रैल) को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया। सूत्रों ने कहा कि शीर्ष अधिकारियों की एक टीम केजरीवाल की गवाही दर्ज करेगी।

    सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में कुछ सबूत इकट्ठा करने के बाद अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। दिल्ली में स्थित सीबीआई के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल के दिन सुबह 11 बजे पहुंचना होगा।

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में हैं। सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने वाली है।

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया आइसोलेट

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया आइसोलेट

    Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal got corona infected, isolated himself at home

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया आइसोलेट

     

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट कर दी है। केजरीवाल ने लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर लें और जांच करवा लें।’ हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। कोविड का सीएम तक पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन लोगों में फैलना चिंता का विषय है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे, वहीं संक्रमण दर अब 6.46 फीसदी पहुंच गई है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 10,986 हो गई है। वहीं दिल्ली में अबतक कोरोना के कुल 1458220 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें करीब 1422124 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि अबतक कुल 25,100 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 2008 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 6288 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।