दिल्ली की सड़कों पर मचा घमासान, पुलिस ने राहुल गांधी के बाद प्रियंका को हिरासत में लिया

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. इस बीच, राहुल गांधी को दिल्ली में विजय चौक से हिरासत में ले लिया गया है. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ काले कपड़ों में नजर आए.
संसद में कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी
दिल्ली संसद भवन में कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस सांसद काली ड्रेस पहनकर संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं. थोड़ी देर बाद कांग्रेस नेता PM हाउस का घेराव करेंगे. कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ और GST को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है.
PNG हुई महंगी
देश में एक दिन में महंगाई की दोहरी मार पड़ी है. रेपो रेट बढ़ने के बाद अब PNG की कीमतों में इजाफा हुआ है. यहां जानिए आपके शहर का दाम
NCT of Delhi – Rs.50.59/- per SCM
Noida, Greater Noida & Ghaziabad – Rs. 50.46/- per SCM
Karnal & Rewari – Rs.49.40/- per SCM
Gurugram – Rs.48.79/- per SCM
Muzaffarnagar, Meerut & Shamli – Rs.53.97/- per SCM
Ajmer, Pali & Rajsamand – Rs.56.23/- per SCM
Kanpur, Hamirpur & Fatehpur – Rs.53.10/-per SCM







