लुधियाना में हुई बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े फैक्टरी में घुसकर हथियारबंद लुटेरों ने लूटे 16 लाख रुपए
लुधियानाः महानगर में इस वक्त की बड़ीखबर सामने आ रही है, जहां कुछ बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने एक फैक्टरी में दिन दिहाड़े घुसकर वहां से करीब 16 लाख रुपए लुट लिए और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद फैक्टरी मालिकों द्वार इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार महानगर के फोक्ल प्वाइंट फेज-7 में स्थित एक कपडा़ फैक्टरी फहरेन हीट कालाथिंग में बुधवार दोपहर को कुछ हथियार बंद लुटेरे घुसे और वहां से करीब 16 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस लूट को करीब 6 लुटेरों ने अंजाम दिया है। लूट के वक्त तीन लुटेरे फैक्टरी के बाहर खड़े रहे और तीन अंदर घुसे और उन्होंने फैक्टरी में मौजूद प्रबंधकों को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी निकालने की बात कही। जब प्रबंधकों ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर पिस्तौल तान कर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी और वहां पड़े करीप 16 लाख रुपए लुट कर फरार हो गए।







