दर्दनाक सड़क हादसा; कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार किशननगर चौक से रही थी। इस दौरान जब कार ओएनजीसी चौक पर पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण पहले कंटेनर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार सवार छह युवक-युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
मृतकों की पहचान गुनीत (19) निवासी जीएमएस रोड, कुणाल (23) वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल (23) निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा (20) निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। वहीं, सिधेश अग्रवाल (25) गंभीर रूप से घायल है।







