थोड़ी देर हुई बारिश ने खोली Smart City के दावों की पोल, दमोरिया पुल ने धारण किया तालाब का रूप,आधे से ज्यादा हुआ जलमग्न..
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शहर में हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण जहां जगह-जगह पर पानी भर गया है, वहीं लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना दमोरिया पुल से निकलने वाले लोगों को हो रही है। तालाब के रूप धारण किए दमोरिया पुल में छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद करते भी नजर आ रहे हैं जिस कारण कोई भयानक हादसा भी हो सकता है।
जिक्रयोग्य है कि शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि को हुई बारिश के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन बारिश के बाद अब लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए 2. 30 बजे तक मनसा,पटियाला,मोहाली,फतेहगढ़ साहिब में अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।







