Tag: थानेदार की हुई मौत

  • एसएसपी दफ्तर में अचानक चली एके-47 से गोली, थानेदार की हुई मौत,जानिए कहां घटित हुई यह घटना..

    You are currently viewing जगराओं के एसएसपी दफ्तर में चली एके-47 से गोली, थानेदार की मौत

    AK-47 fired in Jagraon’s SSP office, the death of the police officer

     एसएसपी दफ्तर में अचानक चली एके-47 से गोली, थानेदार की हुई मौत,जानिए कहां घटित हुई यह घटना..

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते जगराओं के एसएसपी दफ्तर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां तैनात एक थानेदार की एके-47 से गोली चलने के कारण मौत हो गई। मृतक थानेदार की पहचान गुरजीत सिंह (45) के रूप में हुई है तथा वह क्विक रिस्पांस टीम में तैनात थे। पुलिस ने मृतक थानेदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

    घटना की जानकारी देते डीएसपी सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतक थानेदार गुरजीत सिंह की ड्यूटी रात 8 बजे से शुरू होनी थी। क्विक रिस्पांस टीम में तैनात सभी अधिकारी ड्यूटी पर जाने से पहले अपने हथियार पूरी तरह से तैयार करते हैं। इसी तरह शाम साढ़े सात बजे के बाद गुरजीत सिंह ड्यूटी के लिए तैयार हो गया। उसने दिन के समय ड्यूटी देने वाले मुलाजिम से ए.के.-47 चैक करकने के लिए ली। राइफल चैक करते समय गोली चल गई और थानेदार की सीने में लगी जिस कारण उसकी मौत हो गई।

    इस मौके पर मृतक थानेदार गुरजीत सिंह के पारिवारिक मैंबर व थाना प्रभारी जगराज सिंह ने बताया कि ड्यूटी बदलते समय ए.के.-47 की जांच करनी होती है कि राइफल में सब कुछ पूरा है या नहीं। इसी चेकिंग के दौरान गुरजीत सिंह के साथ यह हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई।