
Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा
बताया जा रहा है कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से DGP गौरव यादव ने बातचीत की और उन्हें आदेश दिए कि कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा DCP आदित्य, ACP निर्मल, ज्वाइंट CP संदीप शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि DGP गौरव यादव ने जालंधर से पहले Ludhiana में निरीक्षण किया था। जहां पर उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया था और भविष्य में क्राइम पर काबू पाने की बात कही थी। डीजीपी गौरव यादव ने था कहा कि पंजाब में जल्द ही 10 हजार पुलिस की नई भर्तियां होने जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नई पीसीआर गाड़ियां रवाना की गई है और आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों में गाड़ियां दी जाएंगी।







