Tag: तीन की मौत

  • नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवकों पर हमला, तीन की मौत..

     नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवकों पर हमला, तीन की मौत..

     

    गढ़शंकर  आज यहां मोरांवाली गांव में बड़ी वारदात देखने को मिली। यहां 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई है। इस झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ। इस विवाद में कई लोग घायल भी हुए हैं। वारदात का जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है।

    बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुडाओ केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची हुई है। वहीं मृतकों के शवों को गढ़शंकर के अस्पताल ले जाया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

  • हादसा:सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल चार बच्चे यात्री ट्रेन की चपेट में आये, तीन की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम

      हादसा:सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल चार बच्चे यात्री ट्रेन की चपेट में आये, तीन की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम

     

    पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब प्रवासी मजदूरों के चार बच्चे सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस घटना में चौथा बच्चा घायल हो गया और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    पंजाब ट्रेन हादसा: यात्री ट्रेन की चपेट में आए चार बच्चे, तीन की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम

    पंजाब में ट्रेन हादसा
     

    पंजाब के रूपनगर जिले में श्री कीरतपुर साहिब के नजदीक रविवार को एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब प्रवासी मजदूरों के चार बच्चे सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक खेल रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस घटना में चौथा बच्चा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि बच्चों की उम्र सात से 11 वर्ष के बीच है.

    एक पुलिस अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं चौथे बच्चे का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चे यहां पेड़ों से जामुन खाने आए थे और उन्हें पता नहीं चला कि एक ट्रेन उनके पास आ रही है.

  • हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचला, तीन की मौत, 11 गंभीर घायल

    You are currently viewing हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचला, तीन की मौत, 11 गंभीर घायल

    Horrific road accident in Haryana’s Jhajjar, speeding truck crushed 18 laborers sleeping on the roadside, three killed, 11 seriously injured

    हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचला, तीन की मौत, 11 गंभीर घायल

     

    चंडीगढ़ः हरियाणा के झज्जर जिले में वीरवार सुबह उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब केएमपी पर रिपेयर करने के बाद साइड में सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से 10 घायलों का पीजीआई रोहतक में उपचार किया जा रहा है। जबकि एक घायल का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल पहुंचाया। वहीं तीन मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्‍पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, केएमपी पर आसौदा टोल प्लाजा के नजदीक वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सोते हुए कर्मचारियों पर चढ़ गया। बता दें कि मृतक और घायल सभी केएमपी पर मरम्‍मत करने का काम करते थे। देर रात तक काम करने के बाद थक कर सभी कर्मचारी सड़क किनारे सो गए। लेकिन इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

    हादसे की जगह पर मजदूरों का रखा सामान बिखर गया और बर्तन और बासी रोटियां भी सड़क पर बिखरी हुई नजर आई। इस मंजर को देख हर कोई आहत हो उठा। श्रमिकों को सड़क पर सोने की बेबसी और लाचारी है कि बार बार वो इस तरह के हादसे की भेंट चढ़ जाते हैं।