Tag: तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड

  • तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, NIA ने 7 संदिग्धों को दबोचा…

    तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, NIA ने 7 संदिग्धों को दबोचा…

     

    तरनतारन : तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के सदस्य पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आतंकी हमले के अलर्ट के बीच तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) से हमला किया गया था। यह सात महीने में दूसरा आरपीजी अटैक है। जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय एसएचओ समेत आठ से दस पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

    घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने माना था कि यह आतंकी हमला है। हमले में इस्तेमाल आरपीजी एक सैन्य-ग्रेड हार्डवेयर है, जिसे रॉकेट लांचर से दागा गया था। इसे पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया है। उन्होंने कहा, बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पंजाब पुलिस मामले की जांच करेगी। इस बीच, एनआईए ने भी जांच शुरू कर दी है। एनआईए ने इस मामले में सात संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।