तरनतारन में पिस्तौल तान कर फाइनांस कंपनी के मैनेजर से 4.09 लाख रुपये लूटे… पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते सुल्तानविंड थाने में विगत रात कार सवार नकाबपोश लुटेरों द्वारा एक फाइनांस कंपनी के मैनेजर को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर 4.90 लाख रुपए लुए लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कमरों को खंगाल रही है।
मामले की जानकारी देते इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह रंधावा पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। पता चला है कि पुलिस ने शुक्रवार शाम तक तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं पीड़ित मनेजर मान सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से दर्शन एवेन्यू में स्थित एक फाइनांस कंपनी के कार्यालय में बतौर मैनेजर नौकरी कर रहे हैं। रोजाना शाम को कंपनी के मुलाजिम उगाही के पैसे उसे दे जाते हैं और वह उनकी गिनती कर अगले दिन बैंक में जमा करवा देता है। मान सिंह ने बताया कि वीरवार रात उसके पास उगाही के 4.09 लाख रुपये एकत्र हुए थे। इन्हें वह बैग में डालकर अलमारी में रखने जा रहा था। इस बीच किसी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो चार नकाबपोश युवक उसे धकेलते हुए अंदर घुस आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी और उसने उसके सिर पर तान दी।







