Tag: तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते

  • तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

    You are currently viewing तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

    Tangled relations in Tarn Taran, wife killed her husband with lover, locked the dead body in the room and escaped

    तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

     

    तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते गांव मक्खी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक बंद घर से आ रही बदबू के कारण कमरे को खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच की तो पता चला है कि उक्त व्यक्ति की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सकत्तरा निवासी हरपाल सिंह (27) का विवाह मक्खी कलां निवासी राजबीर कौर के साथ हुआ था। राजबीर का यह दूसरा विवाह था। इससे पहले उसकी शादी गुरलाल सिंह से हुई थी। उसकी मौत के बाद राजबीर ने हरपाल के साथ विवाह कर लिया, परंतु उसने गांव मक्खी कलां निवासी युवक रंजीत सिंह राणा के साथ प्रेम संबंध बना लिए। इसका हरपाल को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 27 मई की रात हरपाल अपने घर में मौजूद था। तभी वहां पर रंजीत राणा आ पहुंचा। इस दौरान दोनों में तकरार हुई। फिर राजबीर कौर ने अपने प्रेमी रंजीत राणा के साथ मिलकर हरपाल के सिर में किसी वस्तु से कई वार किए। बुरी तरह लहुलूहान होकर हरपाल जमीन पर गिर गया।

    उसने कहा कि 31 मई को पता लगने पर उक्त कमरे में से उसके भाई का शव मिला जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को कर दी। पुलिस की तरफ से इस मामलें की जांच की जा रही है। इस सम्बन्धित एस.ओ.ओ. मुखिन्दर सिंह ने बताया कि बयानों के बयान पर रणजीत सिंह राणा पुत्र मुख्तार सिंह और राजबीर कौर पत्नी हरपाल सिंह निवासी मक्खी कलां खिलाफ मुकद्दमा करके मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।