Tag: डेरा प्रेमी हत्याकांड के 2 और शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे… पढ़ें पूरी खबर

  • ब्रेकिंग न्यूज, डेरा प्रेमी हत्याकांड के 2 और शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूज, डेरा प्रेमी हत्याकांड के 2 और शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे… पढ़ें पूरी खबर

    Breaking news, 2 more shooters of Dera Premi murder case arrested by police… read full news

    ब्रेकिंग न्यूज, डेरा प्रेमी हत्याकांड के 2 और शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः बीते दिनों फिरोजपुर में हुई डेरा प्रेमी की गोलियां मारकर की हत्या के आरोपियों में से दो और को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 शूटरों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शूटर जालंधर, होशियारपुर और फरीदकोट पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में होशियारपुर से गिरफ्तार किए गए हैं। शूटरों की पहचान मनप्रीत उर्फ मनी और भूपिंदर उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। डीजीपी पंजाब ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी ने लिखा, ” पंजाब मॉड्यूल के 2 शूटर्स मनप्रीत मनी और भूपिंदर गोल्डी को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरीदकोट के रहने वाले है। वहीं शूटर्स की मदद करने वाला आरोपी बलजीत मन्ना भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। । शूटर्स ने डेरा प्रेमी पर 60 गोलियां चलाई थीं।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले फरीदकोट पुलिस ने वारदात में शामिल हरियाणा के 3 शूटर के खानपान और ठहरने समेत अन्य प्रकार की मदद के आरोपी पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के बेटे बलजीत सिंह उर्फ मन्ना को बठिंडा से गिरफ्तार किया था।