Tag: डिलीवरी ब्वाय के साथ की मारपीट.. पढ़ें पूरी खबर

  • लुधियाना में व्यक्ति को सामान पसंद नहीं आया, डिलीवरी ब्वाय के साथ की मारपीट.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing लुधियाना में व्यक्ति को सामान पसंद नहीं आया, डिलीवरी ब्वाय के साथ की मारपीट.. पढ़ें पूरी खबर

    In Ludhiana, the person did not like the goods, assaulted the delivery boy.. Read full news

    लुधियाना में व्यक्ति को सामान पसंद नहीं आया, डिलीवरी ब्वाय के साथ की मारपीट.. पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः महानगरके अंतर्गत आती पंचशील कालोनी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक डिलीवरी देने आए युवक के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। वारदात की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि डिलीवरी देने आए युवक को सिर्फ इस बात के लिए पीटा जा रहा था कि उक्त व्यक्तियों द्वारा जो सामान मंगवाया गया था वह उन्हें पसंद नहीं आया था जिसके बाद उन्होंने डिलवरी देने आए युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार युवक के साथ हो रही मारपीट को देख लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। वहीं मारपीट में घायल हुए युवक को उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं घायल डिलवरी ब्वाय की पहचान शाम के रूप में हुई है। आरोपी युवक की पहचान हर्षदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और कूरियर ब्वॉय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों में से एक युवक ने रिवॉल्वर निकाल कर लहराई। लोगों का कहना है कि इस तरह से इलाके में गुंडागर्दी होने से साबित होता है कि लोगों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। जांच की जा रही है। अभी घायल ने आकर पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

    इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। इस घटना में पहले तो पुलिस पल्ला झाड़ती रही, लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में आ गया तो पुलिस को बनती कार्रवाई करने के लिए आगे आना पड़ा। मारपीट के दौरान सरेआम युवक दोनाली और पिस्टल लेकर घुमते नजर आए।