Tag: डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्टों की समीक्षा की

  • डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे के डिवाइडर पर फूल- पौधे लगाने वाले नागरिकों की गाड़ी रोक कर प्रशंसा की

    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे के डिवाइडर पर फूल- पौधे लगाने वाले नागरिकों की गाड़ी रोक कर प्रशंसा की

    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे के डिवाइडर पर फूल- पौधे लगाने वाले नागरिकों की गाड़ी रोक कर प्रशंसा की

    अन्य लोगों को भी पर्यावरण संभाल और सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए आगे आने का न्योता

    MBD NEWS: जालंधर, 8 नवंबर:डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने गुरुवार को आदमपुर से वापस आते समय, गांव चूहड़वाली के पास जालंधर-होशियारपुर हाईवे डिवाइडर पर दो लोगों को फूल लगाते देख कर अपनी गाड़ी रोक उनके प्रयासों की सराहना की। यह दो व्यक्ति सतिंदर पाल सिंह और सुखविंदर पाल सिंह जो डिवाइडर पर फूल-पौधे लगा रहे थे उनसे डिप्टी कमिश्नर ने मुलाकात की और उनके समर्पण की सराहना की।
    इस दौरान डा.अग्रवाल ने अन्य लोगों को भी पर्यावरण संभाल एवं सड़कों के सौन्दर्यीकरण के लिए आगे आने को कहा । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए ।उन्होंने कहा कि ये दोनों नागरिक इस बात की मिसाल है कि हम अपने परिवेश को कैसे स्वच्छ और हरा-भरा बना सकते हैं।
    इस मौके पर सुनील फोगट आई.ए.एस.(यूटी) भी उपस्थित थे।

  • डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्टों की समीक्षा की, काम की रफ़्तार तेज़ करने के दिए निर्देश

    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्टों की समीक्षा की, काम की रफ़्तार तेज़ करने के दिए निर्देश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्टों की समीक्षा की, काम की रफ़्तार तेज़ करने के दिए निर्देश

    काला संघिया से ड्रेन को पुर्नजीवित करने, सड़कों के सुन्दरीकरन, स्मार्ट पुलिसिंग के इलावा अन्य कार्यों का लिया जायज़ा

    MBD NEWS:(सुमेश शर्मा) जालंधर, 12 सितम्बर:डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत गठित बोर्ड आफ डायरैकटर्ज की मीटिंग की अध्यक्षता की।
    जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सहित डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायत की कि स्मार्ट सिटी अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए और इसकी रफ़्तार में तेज़ी लाई जाए। मीटिंग दौरान अन्यों के इलावा काला संघिया से ड्रेन को पुर्नजीवित और सुन्दरीकरन, बायो रैमेडीएशन, सरफेस वाटर प्रोजैक्ट, साईनेज बोर्डों की स्थापना, स्पोर्टस हब प्रोजैक्ट, स्मार्ट पुलिसिंग प्रोजैक्ट, शहर के एंट्री प्वाईंटस का सुदंरीकरन और कई डिपोज़िट कार्यों का जायज़ा लिया।
    डा. अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे विकास प्रोजैक्टों और अन्य कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया।
    उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इंटैगरेटिड कमांड कंट्रोल सैंटर ( आई.सी.सी.सी.) प्रोजैक्ट लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही पूरी तरह चालू हो जाएगा, जिससे शहर की निगरानी और ट्रैफ़िक प्रबंधन में मदद मिलेगी।
    काला संघिया से ड्रेन के सुंदरीकरन प्रोजैक्ट का जायज़ा लेते हुए डा. अग्रवाल ने लगातार नज़रसानी को यकीनी बनाते प्रोजैक्ट को समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए चल रहे सभी कार्यों को जल्द पूरा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के साथ सम्बन्धित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जल्द पूरा करने की हिदायतें दी।