Tag: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

  • पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था युवक

    You are currently viewing पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था युवक

    Horrific road accident in Panipat, car blown up due to truck collision, young man going from Punjab to Delhi airport

    पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था युवक

     

    •  पानीपतः हरियाणा के पानीपत में सिवाह पुल के पास रविवार देर रात उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब नेशनल हाईवे 44 पर रोहतक पानीपत बाइपास के पास ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों का मदद से गाड़ी की खिड़की तोड़कर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके भीतर ड्राइवर फंस गया था। जिसे राहगीरों ने रॉड से गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। घायल युवक की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी सुदर्शन सिंह के रूप में हुई। जिसे सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन की फ्लाइट पकड़नी थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया।