ज्ञानवापी मामलाः ASI ने अदालत में जमा करवाई 1500 पन्नों की रिपोर्ट
वाराणसी -ज्ञानवापी मामले में अहम खबर सामने आ रही है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के एडिशनल डायरेक्टर ने वाराणसी के जिला जज को सीलबंद रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट 1500 से ज्यादा पेज की है। ASI को ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान खंडित मूर्तियां, घड़ा, चिह्न जैसे 250 अवशेष मिले थे। इन्हें डीएम की निगरानी में लॉकर में जमा कराया गया था। इन सभी अवशेषों को भी कोर्ट में पेश किया गया है। रिपोर्ट पेश करने से पहले मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में आवेदन देकर मांग की थी कि वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में एएसआई पेश करे। बता दें कि बीते 30 नवंबर को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए ASI ने 3 हफ्तों का समय मांगा था। इस पर जिला जज ने 10 दिनों का वक्त ASI को दे दिया था। इसके बाद ASI ने दोबारा समय की मांग की थी. अब आखिरकार एएसआई आज सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने वाली है।








