Tag: जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

  • नवजोत सिद्धू बने कैदी नं. 241383, जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing नवजोत सिद्धू बने कैदी नं. 241383, जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

    Navjot Sidhu became prisoner no. 241383, Two turbans and a blanket found in jail… read full news

    नवजोत सिद्धू बने कैदी नं. 241383, जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

     

    पटियालाः पटियाला में रोडरेज मामले में सजाजाफ्ता पूर्व कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सिरेंडर के बाद उन्हें पटियाला जेल भेज दिया है। जहां उनको जेल के 10 नंबर वार्ड में रखा गया है। जहां उनको कैदी नं. 241383 अलाट किया गया है। बता दें कि सिद्धू के कट्टर प्रतिद्वंद्वी बिक्रम सिंह मजीठिया, जिन्होंने इस साल फरवरी में आत्मसमर्पण किया था, वह भी इसी जेल में बंद हैं। जिक्रयोग्य है उन्होंने कि नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में आत्मसमर्पण किया था।

    जानकारी अनुसार पटियाला जेल में नवजोत सिह सिद्धू को एक कुर्सी, मेज, दो पगड़ी, एक अलमारी, एक कंबल, एक बेड, तीन अंडरवियर और बनियान, दो टॉवल, एक मच्छरदानी, एक कॉपी पेन, एक शूज की जोड़ी, दो बेडशीट, चार कुर्ते पजामे और दो सिरहाने का कवर मिला है। सिद्धू में जेल को काम के बदले 30 से 90 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।

    सिद्धू के वार्ड से आधा किलोमीटर की दूरी पर बिक्रम जीत सिंह मजीठिया का वार्ड है। दरअसल, सिद्धू को रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। सिद्धू ने कल शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सजा सुनाई है। सिद्धू से जिस व्यक्ति का झगड़ा हुआ था, उसकी मौत हो गई थी।