Tag: जाली पहचान पत्र बरामद

  • पठानकोट मिलिट्री अस्पताल से मिला संदिग्ध,  जाली पहचान पत्र बरामद

    You are currently viewing पठानकोट मिलिट्री अस्पताल से मिला संदिग्ध,  जाली पहचान पत्र बरामद

    Suspect found from Pathankot Military Hospital, fake identity card recovered

    पठानकोट मिलिट्री अस्पताल से मिला संदिग्ध,  जाली पहचान पत्र बरामद

     

    गुरदासपुरः पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में उस वक्त दहशत फैल गई जब सेना ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को काबू किया।उसके पास सेना का एक फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। व्यक्ति को तुरंत पकड़ कर आर्मी इंटेलिजेंस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने खुद को सेना का मेजर बताया। उससे मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश कुमार नरहोत्रा निवासी विकासपुरी दिल्ली के रूप में हुई।

    बताया जा रहा है कि आरोपी मिलिट्री अस्पताल में लांड्री प्लांट ठीक करने आया था और कुछ दिन से रेलवे रोड स्थित होटल में रह रहा था। रविवार को सेना अस्पताल मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। वह वहां से गुजर रहे लोगों को अपने आपको मेजर बता रहा था। इस बात की सूचना जैसे ही सेना को लगी तो उन्होंने तत्काल उसे अपनी हिरासत में ले लिया और जांच शुरू की। जांच के बाद पाया गया कि उक्त व्यक्ति मेजर नहीं है तथा वह नकली आइडी कार्ड लेकर ही अपने मेजर होने का दावा कर रहा था। उक्त व्यक्ति से सेना के मेजर का आइडी कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। व्यक्ति की ओर से पेश किए गए आइडी कार्ड में उसका फोटो लगा हुआ है और मेजर पद कार्यरत होने की मुहर लगी हुई है।

    बता दें कि अभी 2 दिन पहले 5 अगस्त को पठानकोट में चक्की पुल से कुछ आगे भदरोआ के पास जालंधर नेशनल हाइवे किनारे सड़क पर पहाड़ी से गिरे मलबे पर पड़ा हुआ एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था। जिसकी सेफ्टी पिन निकली हुई थी। बाद में इसे सेना की मदद से डिफ्यूज किया गया था।