Tag: जालंधऱ में बेखौफ लुटेरेः दो महिलाओं के गले से सोने की चेनें लूट कर हुए फरार

  • जालंधऱ में बेखौफ लुटेरेः दो महिलाओं के गले से सोने की चेनें लूट कर हुए फरार

    You are currently viewing जालंधऱ में बेखौफ लुटेरेः दो महिलाओं के गले से सोने की चेनें लूट कर हुए फरार

    Fearless robbers in Jalandhal: robbing gold chains from the necks of two women and absconding

    जालंधऱ में बेखौफ लुटेरेः दो महिलाओं के गले से सोने की चेनें लूट कर हुए फरार

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी होरही है। वहीं शहर में बेखौफ लुटेरे आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मूकदर्शक नहीं नजर आती है। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया, जब बस्ती नौ इलाके में लुटेरों ने महिला के गले की चेन झपट ली और फरार हो गए दूसरी लूट की घटना फुटबाल चौक के पास हुई। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार बस्ती नौ शाम को काम से घर लौट रही महिला पूजा पत्नी हरदीप सिंह के गले से सोने की चेन उड़ा ली। पूजा ने बताया लुटेरे मोटर साइकिल पर थे। उसके पास आकर उन्होंने मोटर साइकिल को स्लो किया। जब तक वह कुछ समझ पाती, लुटेरे उसके गले से चेन छीन ले गए। वहीं दूसरी घटना फुटबाल चौक पर जिस महिला सर्बजोत कौर पत्नी संदीप सिंह के साथ स्नैचिंग की घटना हुई, वह रसीला नगर से अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी कि चौक पर पीछे से पल्सर पर सवार होकर आए लुटेरे चलते-चलते ही गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। महिला ने स्नैचिंग के बारे में अपने पति को बताय़ा तो उन्होंने स्कूटर पर लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ ही नहीं आए।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों मामलों में पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।