Tag: जालंधर में हुई दर्दनाक घटना

  • जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, 4 मजदूरों को वाहन ने कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, 4 मजदूरों को वाहन ने कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल… पढ़ें पूरी खबर

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, 4 मजदूरों को वाहन ने कुचला, 2 की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल… पढ़ें पूरी खबर

     

     

    जालंधरः महानगर में मंगलवार देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार ने वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक घायलों को उठाकर अस्पताल में ले जाने की बजाय मौके से वाहन समेत फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए थाना जालंधर सदर के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि चार मजदूर काम करके घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने ने बताया कि इस हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान हरजिंदर ठाकुर (50) व विकास कुमार (16) दोनों निवासी गांव हरदो फरला नजदीक कुक्कड़ गांव, जालंधर के रूप में हुई है। यह दोनों मूलरूप से बिहार के गांव दिग्या रामकपती के रहने वाले थे और यहां पर मजदूरी करते थे। अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।

    बता दें कि पिछले कल जालंधर में एक ऐसा ही हादसा पेश आया था। जालंधर-होशियारपुर ओल्ड रोड पर लम्मा पिंड मे एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने सड़क पर जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया था। लम्मा पिंड में भी मजदूर की मौके पर ही मौत गई थी। लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था।

  • जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

    Traumatic incident in Jalandhar, brutal murder of elderly laborer in Chhoti Baradari, panic spread among people

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आती छोटी बारादरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कैंब्रिज स्कूल के पास क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति की बेरहमी से बत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, वहीं जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इलाके में लोगों में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान ललन कुमार (60) लेबर कालोनी के रुप में हुई है।

    जानकारी अनुसार बुजुर्ग ललन कुमार जब काम से घर लौटा था ऊपर रहने वालों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं किसी ने राड मार दी। मृतक की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही एक युवक को राउंडअप कर लिया था। वहीं जिक्रयोग्य है कि ललन का कुछ दिन पहले भी कुछ युवकों से विवादज हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते बीबी रात दूसरे पक्ष के युवकों ने ललन कुमार पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

    बीती रात ललन कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ललन की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।