जालंधर में सिविल सर्जन दफ्तर के गेट को सेहत कर्मचारियों ने लगाया ताला, सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
जालंधरः पिछले दो माह से वेतन न मिलने से परेशान चल रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सिविल सर्जन के दफ्तर के मुख्य गेट को ताला लगा कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनका वेतन रोककर उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलता तब तक वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
जानकारी अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन के दफ्तर के मुख्य गेट को ताला लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सेहत कर्मियों ने आफिस में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिससे उन्हें खासा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बता दें कि, सिविल सर्जन डा रंजीत सिंह भी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगें अधिकारियों के समक्ष रखकर पूरी करवाने में सहयोग करेंगे।







