
जालंधर में सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी घायल, शादी समारोह से लौटते ट्रैक्टर ने मारी कार को टक्कर… पढ़ें पूरी खबर
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार केपी अपने परिवार के साथ फिल्लौर में एक विवाह समारोह में भाग लेने आए थे उनके साथ पूर्व विधायक धर्मेंद्र सिंह अटवाल भी मौजूद थे।
जानकारी अनुसार जैसे ही केपी की गाड़ी नूर महल रोड प्रीतम पैलेस की तरफ जाने लगी तो उनकी कार के आगे पुलिस पायलट की गाड़ी चल रही थी। इसी दौरान एक तरफ से ट्रैक्टर ट्राली आई, जिसने केपी की गाड़ी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक्टर ट्राली चालत मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मोहिंदर सिंह केपी के साथ गाड़ी में उनके सुरक्षा कर्मी थे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पूर्व सांसद केपी के साथ गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया है।







