Tag: जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

  • जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    You are currently viewing जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

     

    •  पंजाब में आगामी नगर निगम इलक्शन को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर पंजाब में जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर डीसी द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई। डीसी विशेष सारंगल ने अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम मीटिंग भी की।

    इस मीटिंग में डीसी विशेष सारंगल ने चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की। जहां उन्होंने कहा कि नगर निगम वार्ड चुनाव की वोटर्स की सूची इसी साल पहली जनवरी के आधार पर तैयार की जानी है। इस सूची को तैयार करने के लिए विशेष तौर पर 15 वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 15 सहायक वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।

    बता दें कि उक्त सूची को आयोग द्वारा जारी आयोजित 21 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम में पेश किया जाना है। जिसके बाद अगले दस दिन तक उक्त सूची पर दावे और आपत्तियां सुनी जाएंगी। जिनका निपटारा 8 नवंबर 2023 तक कर 10 नवंबर को मतदाता सूची अंतिम बार प्रकाशित होगी।

    डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर और सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर को सबसे उचित विवरण दिया गया है। जिससे उन्हें मतदाताओं की सूची तैयार करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और वह अपना काम सही ढंग से कर सकें। जिससे अधिकारियों को उचित जानकारी मुहैया हो सके।

    डीसी विशेष सारंगल ने कहा- जालंधर के जनरल मैनेजर उद्योग, एसडीएम जालंधर-1 और 2, सचिव आरटीए, एसीए पुड्डा, आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर, एक्सईएन जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड जालंधर-1, जिला रेवेन्यू अधिकारी, भूमि रिकॉर्ड विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी, जिला डेवलपमेंट अधिकारी, पंचायत अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।