Tag: जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

  • जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

    You are currently viewing जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

    जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

     

    •  जालंधर देर रात एक घर में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है।

    जबकि उनकी बुजुर्ग पत्नी बलबीर कौर जो घर से बाहर बैठी थी सुरक्षित बच गई है। मरने वालों की पहचान रुचि, दीया, अक्षय, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। जबकि यशपाल का बेटा इंद्रपाल गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे देर रात DMC लुधियाना रेफर कर दिया गया था।

    यह घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 में हुई। मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई।

    घर के भीतर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल के करीब थी, उनका बेटा-बहू और दो बच्चियों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला। जबकि उनकी बुजुर्ग भाभी घर से बाहर बैठी थी, वह सुरक्षित हैं।

    फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर में बुरी तरह से झुलसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परिवार 3 के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो .