261 new cases of corona positive patients were reported in Jalandhar, 3 died
जालंधर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 261 नए मामले आए सामने, 3 की मौत
जालंधरः महानगर में कोरोना वायरस के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले सामने आ रहे हैं वहीं, इस जानलेवा वायरस से हो रही मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है। सोमवार को जिले में 261 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि जिले में आज इलाज के दौरान 3 कोरोना पीड़ित रोगियों ने दम तोड़ दिया।
लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे है। स्वास्थ्य बिभाग और प्रशासन द्दारा लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बार-बार लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह कोरोना गाइडलांइस की पूरी तरह से पालना करें, मास्क लगा कर रखें।







