Tag: जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार

  • जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

    Jalandhar police arrested drug smuggler near Doaba Chowk, 1 kg heroin recovered

    जालंधर पुलिस ने दोआबा चौक के पास नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

     

    जालंधरः नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उसवक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने दोआबा चौक के पास एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 1 किलो हैरोइन बरामद की है। आरोपी ने यह हैरोइन अपनी कमर से बांध रखी थी तथा वह पैदल ही देने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरशऱण सिंह संधू ने बताया कि रोजाना की भांति सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार स्टाफ के साथ चैकिंग पर थे। टीम ने दोआबा चौक की तरफ विकासपुरी के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान स्टाफ सदस्यों ने एक व्यक्ति को आते देखा। पैदल आ रहे व्यक्ति ने जैसे ही आगे नाका देखा तो वह अपने कपड़ों को सीधा करता हुआ छिपकर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी का पीछा कर उसको गिरफ्तार कर उससे 1 किलो हैरोइन बरामद की।

    मौके पर पहुंचे एसीपी परमजीत सिंह ने हैरोइन का वजन करवाया जोकि एक किलोग्राम था। आरोपी ने यह हैरोइन एक हेरोइन एक पॉलिथीन में डालकर पीले रंग के कपड़े के साथ अपनी कमर से बांध रखी थी। तस्कर ने पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपनी पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र राज सिंह निवासी नियासी वाला रोड गंगसर, जैतो जिला फरीदकोट के रूप में बताई। आरोपी पेशेवर तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी केस होशियारपुर में दर्ज है।