जालंधर के रामामंडी फ्लाईओवर पर हुआ भयानक हादसा, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार, 5 लोग घायल
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते रामामंडी फ्लाईओवर पर उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गई जिसमें करीब 5 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रविवार सुबह जालंधर में अमृतसर-लुधियाना हाईवे पर स्थित रामामंडी फ्लाईओवर पुल पर एक तेज रफ्तार कारपीबी08-ईसी-1174 पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर आकर गिरी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। हालांकि गनीमत रही की कार के एयरबैग खुलने के कारण किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औ कार को साईड पर करवाया। पुलिस वालों का कहना है कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ है। हाईवे पर स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। पुलिस वालों कहा कहना था कि कार में से किसी विवेक निवासी प्रागपुर (जालंधर) का आधार कार्ड मिला है। इससे लगता है कि जिन लोगों का एक्सीडेंट हुआ है वह शायद अमृतसर से प्रागपुर गांव की तरफ जा रहे थे।







