जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध मोबाइल व्यापारी के घर पर काम करने वाले एक युवती ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंजलि पुत्री राकेश निवासी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिग थी और व्यापारी के आदर्शन नगर स्थित घर में काम करती थी।
इस संबंधी जानकारी देते थाना 2 के एसएचओ भूषण कुमार के मुताबिक विशाल चड्डा ने उन्हें फोन पर सूचना दी है कि उनके घर काम करने वाली लड़की ने फंदा लगाया है, वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। वह अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल चड्ढा ने बताया कि लड़की को करीब एक साल पहले उसकी बुआ नीतू वासी सुदामा विहार जालंधर उनके घर छोड़ गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचित किए बगैर विशाल चड्ढा ने खुद ही फंदे से उतारा और लड़की को अस्पताल लाए। अस्पताल ले जाते समयही उन्हें फोन पर सूचित किया गया। नाबालिग लड़क से घर का काम करवाया जा रहा था।
उन्होंने सूचना के बाद वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे। अस्पतााल के डाक्टर ने जांच के पश्चात लड़की को मृत करार दे दिया था। फिल्हाल मामले की जांच की जा रही है।







