जालंधर के अधीन आने वाले चर्च के मुखी अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स ने सुबह सवेरे की रेड
जालंधर (सुमेश शर्मा): जालंधर में खाम्बड़ा चर्च के मुखी अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स विभाग ने रेड की है। सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की टीम केंद्रीय बलों के साथ रेड करने पहुंची। मामला पैसों की ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। टीम ने घर के अंदर ही लोगों को डिटेन करके रखा है। किसी को अंदर बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। घर के बाहर जवानों की तैनाती की गई है।








