Tag: जानें पूरा मामला

  • Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…

    You are currently viewing Punjab का सबसे मंहगा Ladowal Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला….

    Punjab’s most expensive Ladowal Toll Plaza is going to be free from tomorrow, know the whole matter….

    Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…

     

    • लुधियानाः पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल यानि शुक्रवार को एक बार फिर से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। बता दें कि वहां से गुजरने वाले लोगों को किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यह फैसला टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में हुआ है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कहा कि पिछले कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

    इस संबंधी दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। जिसके चलते 27 सितंबर को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा।

  • साइबर अपराधियों ने लॉटरी के नाम पर चंबा के व्यक्ति को लगाया 72 लाख का चूना, जानें पूरा मामला

    साइबर अपराधियों ने लॉटरी के नाम पर चंबा के व्यक्ति को लगाया 72 लाख का चूना, जानें पूरा मामला

     

    शिमला  : लॉटरी का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने चंबा जिला निवासी छांगा राम को 72 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ने बताया कि पहले अपराधियों ने छांगा राम को 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने के नाम पर फोन किया। इसके बाद पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज भेजे। लॉटरी के नाम पर पीड़ित को बार-बार फोन करते रहे। कहा गया कि पहले कुछ पैसे जमा कराने होंगे, उसके बाद लॉटरी की पूरी रकम खाते में डाल दी जाएगी।

    पीड़ित साइबर अपराधियों की बातों में आ गया और अकाउंट में पैसे भेजने शुरू कर दिए। करीब 200 बार पीड़ित ने बैंक जाकर और गूगल पे से साइबर अपराधियों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों की बातों में आकर उसने 72 लाख रुपये उनके बताए अकाउंट में डाल दिए। उसने अपनी जीवन की सारी जमापूंजी और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर शातिर के अकाउंट में डाल दिए। छांगा राम ने पुलिस को बताया कि जिसे पैसे भेजे हैं, वह अपना नाम संदीप बताता था।

    पीड़ित ने जब अपने साथियों से आपबीती सुनाई तो पता चला कि उसे ठगा गया है। इस पर पीड़ित ने शिमला साइबर थाने में शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध भूपिंद्र नेगी ने साइबर ठगी के इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधी लोगों को ठगने में नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लोग साइबर अपराधियों के झांसे में न आए, इसको लेकर बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड से साइबर अपराधी सक्रिय होकर ठगी की इन वारदातों को अंजमा दे रहे हैं।