Tag: जानें क्या है इसकी वजह…

  • स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम,जानें क्या है इसकी वजह ,वायरल हुआ Video

     स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम,जानें क्या है इसकी वजह ,वायरल हुआ Video

     

    आगरा के मिडिल स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक लेडी टीचर मामूली बात पर बुरी तरह भिड़ गईं. बात हाथापाई तक आ पहुंची. प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट बहस और खींचतान का स्कूल में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

    'लेट क्यों आई, तुम्हें तो मैं...', स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम, Video

    पिटाई का वीडियो वायरल.

    उत्तर प्रदेश के आगरा से महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है. जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. मामले में लेडी टीचर घायल हुई है. वहीं, महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

    मामला सिकंदरा थानाक्षेत्र का है. मारपीट के कुल मिलाकर 4 वीडियो वायरल हुए हैं. पहला वीडियो 45 सेकंड का है. दूसरा 3 मिनट 51 सेकंड का है. तीसरा 1 मिनट 13 सेकंड और चौथा वीडियो 52 सेकंड का है. 45 सेकंड के पहले वीडियो में महिला प्रिंसिपल, लेडी टीचर को स्कूल लेट आने के लिए टोकती दिखी. जिस वजह से दोनों में बहस हो गई.

    तो वहीं, लेडी टीचर भी प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगाती दिखी. मौजूद स्टाफ के लोग प्रिंसिपल को चुप हो जाने के लिए बोलते रहे. लेकिन दोनों में विवाद बढ़ता गया. दूसरे 3 मिनट 51 सेकंड के वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखी.

    दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे थे. लेडी टीचर ने प्रिंसिपल से कहा कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी, जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क गईं. वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह देते रहे. लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रही. थोड़ी ही देर में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर की ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई. महिला प्रिंसिपल ने लेडी टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लिया. तो वहीं, खींचतान में लेडी टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया.

  • नियमों के ऊपर PM भी नहीं! प्रधानमंत्री मोदी ने घुटनों पर बैठ मांगी माफी, जानें क्या है इसकी वजह…

    नियमों के ऊपर PM भी नहीं! प्रधानमंत्री मोदी ने घुटनों पर बैठ मांगी माफी, जानें क्या है इसकी वजह…

     

    Narendra Modi News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को राजस्थान में आयोजित एक रैली में पहुंचने में देर हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से नतमस्तक होकर माफी मांगी.

    राजस्थान (Rajasthan) में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की रैली थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी समय पर नहीं पहुंच पाए. पीएम मोदी जब रैली के लिए पहुंचे तब रात का 10 बज चुका था और मौके पर भारी संख्या में लोग उनको सुनने के लिए पहुंचे थे. तब पीएम मोदी ने मंच से नियमों का पालन करते हुए माइक से संबोधित नहीं किया और देरी के लिए घुटनों के बल बैठकर उनका इंतजार कर रहे लोगों से माफी मांगी.

    पीएम मोदी ने मांगी माफी

    देरी से पहुंचने पर पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि मुझे यहां पहुंचने में देर हो गई. अब 10 बज गए हैं. मेरी आत्मा कहती है कि मुझे कानून-नियम का पालन करना चाहिए और इसलिए मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दोबारा यहां फिर से आऊंगा और आपका ये जो प्यार है, उसे मैं ब्याज समेत चुकता करूंगा.

    मंच पर नतमस्तक हुए पीएम मोदी

    वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए और घुटनों के बल बैठ गए. फिर उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और मंच पर ही नतमस्तक हो गए. पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    पीएम मोदी ने रात 10 बजे के बाद माइक संबोधित नहीं करके नियमों का पालन किया. ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया कि नियम-कानून के ऊपर कोई नहीं है. वो खुद प्रधानमंत्री होकर इन नियमों को नहीं तोड़ते हैं.

    गौरतलब है कि पीएम मोदी 29 और 30 सितंबर को गुजरात के दो दिन के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने गुजरात में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जान लें कि शुक्रवार दोपहर को पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोक दिया था.