Tag: जानें क्या कहा…

  • सुनीता केजरीवाल के लिए ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,जानें क्या कहा

     सुनीता केजरीवाल के लिए ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,जानें क्या कहा

     

    केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधा है. हरदीप पुरी ने कहा कि ऐसा लगता है वो दिल्ली के सीएम की कुर्सी संभालने की कोशिश में जुटी हैं.

    राबड़ी की राह चलना चाहती हैं सुनीता केजरीवाल... ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (फाइल फोटो)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी होते ही सियासत शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनीता केजरीवाल की तुलना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से की है. उन्होंने ये कहकर निशाना साधा है कि ऐसा लग रहा है वह अपने पति का पद संभालने की तैयारी कर रही हैं.

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये बातें दिल्ली में बीजेपी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि आप जिस मैडम का नाम ले रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद संभालने की तैयारी कर रही हैं.

    सुनीता केजरीवाल ने जारी किया वीडियो संदेश

    शुक्रवार को एक बार फिर सुनीता केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो मैसेज में सुनीता केजरीवाल ने एक नया अभियान शुरू करने का आह्नान किया है. सुनीता केजरीवाल ने इस अभियान का नाम दिया है- केजरीवाल को आशीर्वाद. अपने वीडियो संदेश में उन्होंने दो ह्वाट्सएप नंबर जारी करते हुए लोगों से अपने संदेश जारी करने की अपील की.

    सुनीता केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा था कि देश भर के लोग अपना संदेश केजरीवाल को भेज सकते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने साहस के साथ अपनी बातें रखीं. कोर्ट में इतनी हिम्मत के साथ अपनी बातें रखना आसान नहीं.

    सुनीता केजरीवाल ने देशवासियों से मांगा समर्थन

    अरविंद केजरीवाल नई आबकारी नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं. सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उनके पति ने देश में सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकत को चुनौती दी है. इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है.

    अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हिरासत में लिया था. गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में फिर उनकी पेशी हुई. जहां कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने अपनी बातें रखी. हालांकि बाद में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत बढ़ा दी.

  • जरुरी सूचना; राम मंदिर ट्रस्ट भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को ट्रस्ट ने किया स्पष्ट,जानें क्या कहा

    जरुरी सूचना; राम मंदिर ट्रस्ट भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को ट्रस्ट ने किया स्पष्ट,जानें क्या कहा

  • बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर PM मोदी ने बोला बड़ा हमला,जानें क्या कहा .

    बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर PM मोदी ने बोला बड़ा हमला,जानें क्या कहा .

     बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर PM मोदी ने बोला बड़ा हमला,जानें क्या कहा .

     

    एनडीए की होने वाली बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पोर्ट ब्लेयर के एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री का पूरा फोकस विपक्षी बैठक पर रहा.

    PM Modi: बेंगलुरु में हो रहा 'कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन', विपक्ष की बैठक पर PM मोदी का बड़ा हमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर किया वार

    बेंगलुरु में विपक्ष एकजुट होकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंथन कर रहा है. इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी विपक्षी एकता पर तीखा हमला बोला और इस बैठक को ‘कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन’ करार दिया. पीएम मोदी ने सीधा वार करते हुए कहा कि जातिवादी जहर फैलाने वाले और भ्रष्टाचार करने वाले लोग बेंगलुरु में अपनी दुकान खोलकर बैठे हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के लोग 2024 के चुनाव में हमारी सरकार को वापस लाने का मन बना चुके हैं, ऐसे में भारत की बदहाली के जिम्मेदार कुछ लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं. इन्हें देखकर मुझे एक कविता याद आती है, गाइत कुछ है हाल कुछ है, लेबल कुछ है माल कुछ है.

    पीएम मोदी बोले कि 2024 के लिए 26 होने वाले विपक्षी दलों पर ये फिट बैठता है. विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि इनकी दुकान की यही सच्चाई है, इनकी दुकान पर दो चीजों की गारंटी मिलती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग जातिवादी जहर बेचते हैं और असीमित भ्रष्टाचार करते हैं.

    विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी बोले कि यहां अगर कोई करोड़ों की घोटाले में जमानत पर है तो उसे सम्मान दिया जाता है, अगर पूरा परिवार ही जमानत पर है तो उसे ज्यादा सम्मान मिलता है. अगर किसी दल का वर्तमान मंत्री जेल में जाता है, कोई अदालत से सजा पाता है तो यहां उसकी आवाभगत होती है. लालू यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अदालत से सजा पाने वाले लोगों से यहां मार्गदर्शन लिया जाता है.

    पीएम मोदी ने कहा कि मैं इनके लिए सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि नफरत है, घोटाले हैं, तुष्टिकरण करने वाले हैं. इनके लिए देश के बच्चों का विकास नहीं बल्कि अपने बच्चे, भतीजों का विकास मायने रखता है. आजकल देश में स्टार्टअप बढ़ रहे हैं, हमारे युवा आगे बढ़ रहे हैं लेकिन विपक्ष ने कभी इस शक्ति के साथ न्याय नहीं किया.

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बाढ़ घोटाले, शराब घोटाले की बात की और विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट के कार्यकर्ताओं को चुनाव में मारा जा रहा है और यहां सब टीएमसी के साथ मिल गए हैं. जब कोई एजेंसी एक्शन लेती है, तब सभी एकजुट होकर फंसाने की बात करते हैं. तमिलनाडु हो या कर्नाटक, हर जगह भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे हैं.

  • अजनाला मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का आया ये बयान,जानें क्या कहा…

    अजनाला मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का आया ये बयान,जानें क्या कहा…

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाम लिए वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर पुलिस थाने तक ले जाने वाले किसी भी तरह से पंजाब और पंजाबियत के वारिस कहलाने के काबिल नहीं है। बेशक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल का नाम नहीं लिया लेकिन ये स्पष्ट है कि संकेत किस तरफ है।

     

    उल्लेखनीय है कि कल ही डीजीपी गौरव यादव ने अजनाला थाने में हुई घटना को लेकर कहा था कि पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर हमला करना कायरता है। एक अन्य अहम घटनाक्रम में अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाऊंट बैन कर दिया गया है