Tag: जानें कहां घटित हुई लूट की यह वारदात..

  • बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी को चाकू दिखा 4 लाख के कैश, 3 किलो चांदी व कार लूट हुए फरार,जानें कहां घटित हुई लूट की यह वारदात..

    You are currently viewing अमृतसर में बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी को चाकू दिखा 4 लाख के कैश, 3 किलो चांदी व कार लूट हुए फरार

    In Amritsar, bike-riding robbers showed a knife to the businessman 4 lakh cash, 3 kg of silver and car robbed absconding

     बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी को चाकू दिखा 4 लाख के कैश, 3 किलो चांदी व कार लूट हुए फरार,जानें कहां घटित हुई लूट की यह वारदात..

     

     

    अमृतसरः महानगर में बेखौफ लुटेरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके बाद शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों मे दहशत पाई जा रही है, परन्तु पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला महानगर के अंतर्गत आते जोड़ा फाटक निवासी व्यापारी से बाईक सवार लुटेरों ने चाकू दिखाकर उनसे 4 लाख कैश सहित 3 किलो चांदी और कार लूट कर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

    मामले की जानकारी देते लूट का शिकार हुए व्यापारी शेर सिंह ने बताया कि वह गहनों का कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त जोड़ा फाटक निवासी विनोद के साथ अपनी आइ-टवेंटी कार में सवार होकर शिमला गए थे। रास्ते में उन्होंने अपने व्यापारियों से मुलाकात की और तीन किलो चांदी और चार लाख रुपये उगाही के लेकर अमृतसर लौटने लगे। मंगलवार को जैसे ही वह ब्यास थाना के अधीन पड़ते रइया के पास पहुंचे तो उन्हें पेशाब लग गया। जैसे ही वह नीचे उतरे तो एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और तेजधार चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर तान दिया

    आरोपितों ने उन्हें धमकाया कि जेब में जो कुछ है उनके (लुटेरों) हवाले कर दें। इसके बाद एक लुटेरे ने उनकी जेब से पर्स और मोबाइल लूट लिया। इस बीच एक बाइक पर दो अन्य नकाबपोश (आरोपितों के साथी) वहां पहुंच गए। एक युवक तेजी से उनकी कार की तरफ लपका और ड्राइविंग सीट पर सवार हो गया। लुटेरे उनकी कार लेकर फरार हो गए। बाइक सवार दो अन्य युवक भी अपनी बाइक से भाग निकले।

    शेर सिंह ने बताया कि उनकी कार में चार किलो चांदी, तीन लाख नकदी, कपड़ों से भरे तीन बैग रखे हुए थे। घटना के तुरंत बाद शेर सिंह ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर आरोपितों की बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी की है।