अबकी बार जन्माष्टमी पर कुछ खास होने वाला है- मथुरा के लोगों के लिए क्यों खास है ये जन्माष्टमी, जानिए संतों की बात
अयोध्या के राम जन्मभूमि की तरह ही मथुरा में भी कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी काफी समय से विवाद है। मामला कोर्ट में लंबित है।
मथुरा में जन्माष्टमी की धूम
- जन्माष्टमी की धूम के बीच संतों को याद आया कृष्ण जन्मभूमि विवाद
- काफी समय से कोर्ट में लंबित है मामला
- संत बोले- भाईचारे के माध्यम से इसका हल नहीं हो सकता
मथुरा-वृंदावन में आज कृष्णभक्त कान्हा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी बीच हिन्दू धर्मगुरुओं को मन में एक टीस भी दिखाई पड़ रही है।
एक धर्मगुरु ने कहा- “इस बार की जन्माष्टमी इसलिए खास होने वाली है क्योंकि अबकि बार हमारे जो आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण हैं…अभी तक आपने देखा राम मंदिर को फैसला हो चुका है। एक कोर्ट में पेंडिग चल रहा है ज्ञानवापी का। ये जो हमारा मेन मुद्दा है भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि का, इस बार कुछ नया होने वाला है। भगवान का जब जन्म होगा, जब हम उत्सव मनाएंगे तो कुछ खास मिलेगा। या तो कोर्ट के माध्यम से मिलेगा…मिलना तो कोर्ट के माध्यम से ही है, भाईचारे के माध्यम से मिलने संभव नहीं है”।
सौजन्य टाइम्स नाउ







