Tag: जानिए ; जालंधर के प्रताप बाग के सामने बिजली घर में क्यों मचा हड़कंप..

  • जानिए ; जालंधर के प्रताप बाग के सामने बिजली घर में क्यों मचा हड़कंप..

    जानिए ; जालंधर के प्रताप बाग के सामने बिजली घर में क्यों मचा हड़कंप..

    जालंधरः दिन-दिहाड़े बिजली घर में लाखों की चोरी, विभाग में मचा हड़कंपजालंधरः दिन-दिहाड़े बिजली घर में लाखों की चोरी

    जालंधर:  जालंधर के थाना 3 के अधीन आते क्षेत्र प्रतापबाग के सामने बिजली घर में एक दम हड़कंप मच गया जब कैशियर को लाखों रुपए कैश कैबिन से चोरी होने का पता चला । जानकारी के मुताबिक कैशियर ने बताया कि वह खाना खाने के लिए डेढ़ बजे अपने कैबिन को लॉक करके वहां से चला गया था। जैसे ही वह खाना खाकर 2 बजे वापिस आया तो उसने देखा कि कैश के बक्से से पैसे गायब थे।

    कैशियर ने जैसे ही पैसे की गिनती की तो पता चला कि कैश में से 2 लाख 64 हजार 557 रुपए चोरी हो गए है। चोरी की सूचना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की तरफ से घटना को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया। लेकिन घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद खुद बिजली विभाग के कर्मचारी लिखित शिकायत लेकर थाने जाने की तैयारी में है।