Tag: जानिए कहां हुई ये दुर्घटना

  • रेल हादसा : पटरी से उतर मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन पर चढ़े , कई लोगों को कुचला; 2 की हुई मौत,जानिए कहां हुई ये दुर्घटना….

    रेल हादसा : पटरी से उतर मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन पर चढ़े , कई लोगों को कुचला; 2 की हुई मौत,जानिए कहां हुई ये दुर्घटना….

     

    जाजपुर : ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जाजपर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस खौफनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभर रूप से घायल हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग हाल और टिकट काउंटर तक पहुंच गए। इस दौरान 2 यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए।

    हादसे से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं। स्टेशन भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत दल, रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि किस वजह से यह दुर्घटना हुई है, यह जानने के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों सेवा को बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 6:40 पर यह हादसा हुआ।

    जाजपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल पीआर ने कहा कि बड़ी संख्या में यात्री कोरेई स्टेशन पर बलौर-भुवनेश्वर डीएमयू में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जिसने इंतजार कर रहे लोगों को कुचल दिया। उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमें आशंका है कि बोगियों के नीचे कई अन्य लोग फंसे हो सकते हैं। एक बड़ा बचाव अभियान शुरू हो गया है।’

    हादसा स्थल पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि स्टेशनों से गुजरते वक्त मालगाड़ियों की रफ्तार धीमी होनी चाहिए, लेकिन बेपटरी हुई मालगाड़ी की गति तेज थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कुछ मालगाड़ी के कुछ वैगन स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भी चढ़ गए, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्टेशन भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।’ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। ईसीओआर ने एक मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा है।

  • पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानिए कहां हुई ये दुर्घटना

    पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानिए कहां हुई ये दुर्घटना

     

    धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव किया.

    तमिलनाडु: मदुरै में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

    तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ है. घटना उसिलांबट्टी के एक गांव की है, जहां ब्लास्ट में पांच मजदूरों की जान चली गई. जिला एसपी ने पुष्टि की है कि यह धमाका एक प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए. धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव किया.

    पटाखा फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन जिला एसपी ने घटना में पांच मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की, जो फैक्ट्री में काम कर रहे थे. धमाके के वक्त कितने लोग फैक्ट्री में मौजूद थे और घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है.

    तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाके

    तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाके की यह पहली घटना नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पटाखा फैक्ट्री में पहले भी कई धमाके हुए हैं और इस तरह के धमाकों में बड़ी संख्या में मजदूरों ने जान भी गंवाई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में ही कुड्डलोर में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी. इस घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवार वालों को राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालीन ने तीन-तीन लाख रुपए का मुआवजा भी दिया था. मुख्यमंत्री ने इस घटना में जांच के आदेश भी दिए थे.