Tag: जांच में शामिल होने के लिए किया तलब.

  • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग केस में Punjab Police ने सेना के 12 जवानों को जारी किया नोटिस, जांच में शामिल होने के लिए कहा

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग केस में Punjab Police ने सेना के 12 जवानों को जारी किया नोटिस, जांच में शामिल होने के लिए कहा

    बठिंडा : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई है। पंजाब पुलिस ने 12 सैनिकों से पूछताछ के लिए समन जारी किया है। यह नोटिस धारा 160 के तहत भेजा गया है, जिसमें आर्मी के जवानों को बयान दर्ज करने के लिए पेश होने को कहा गया है। वहीं इस मामले में आर्मी खुद भी जांच में जुटी है।

    एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद पुलिस थाना कैंट में यूनिट के मेजर शुक्ला के बयान पर अज्ञात दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी थी।

    एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान उस समय ड्यूटी पर तैनात 12 सैनिकों से पूछताछ करने के लिए 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं जिसके चलते पुलिस अब उन 12 सैनिकों से पूछताछ करेगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहराई के साथ जांच चल रही है।

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI, जांच में शामिल होने के लिए किया तलब.

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार (16 अप्रैल) को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया। सूत्रों ने कहा कि शीर्ष अधिकारियों की एक टीम केजरीवाल की गवाही दर्ज करेगी।

    सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में कुछ सबूत इकट्ठा करने के बाद अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। दिल्ली में स्थित सीबीआई के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल के दिन सुबह 11 बजे पहुंचना होगा।

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में हैं। सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने वाली है।