Tag: जांच जारी

  • तरनतारन में शिअद नेता सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर पर एनआईए की रेड, जांच जारी

    तरनतारन में शिअद नेता सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर पर एनआईए की रेड, जांच जारी

    NIA raid on SAD leader Sarbarinder Singh Bharowal’s house in Tarn Taran, investigation underway

    तरनतारन में शिअद नेता सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर पर एनआईए की रेड, जांच जारी

     

    तरनतारनः पिछले कुछ दिनों से लगातार पंजाब में एनआईए की टीम द्वारा लगातार छापामारी जारी है। वहीं शुक्रवार को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की टीम ने शिअद नेता व पूर्व पार्षद सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर पर रेड की है। इस दौरान एनआईए टीम ने किसी को भी अंदर जाने की इजाज नहीं दी। वहीं टीम द्वारा मीडिया कर्मियों तक को अंदर तक जाने नहीं दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों से पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे सहित कई लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामारी भी की गई थी।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार को हुई रेड के दौरान एनआइए ने मीडिया कर्मियों को अंदर नहीं जाने दिया। बताया जाता है कि प्लाटों की खरीदो-फरोखत के मद्देनजर बैंक अकाउंट के माध्यम से मोटी रकम की ट्रांजेशन हुई है। जिसके मद्देनजर शिअद नेता व पूर्व पार्षद सरबरिंदर सिंह भरोवाल के अलावा निजी स्कूल के मालिक मनजिंदर सिंह कुकरेजा के घर में एनआईए की टीमें पहुंची।

    सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर में छापामारी दौरान शिअद के पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू भी पहुंचे। परंतु टीम ने उनको अंदर जाने रोक दिया। मौके पर कवरेज कर रहे दो मीडिया कर्मियों के मोबाइल भी पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू ने छीन लिए। मीडिया कर्मियों के विरोध के बाद दोनों मोबाइल फोन तो लौटा दिए लेकिन रिकार्डिंग की गई वीडियो, स्टिल फोटोग्राफरी डिलीट कर दी गई थी। अधिकारिक तौर पर छापामारी बाबत किसी अधिकारी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी।