Tag: जयमाला के समय शादी में हो गया बवाल

  • जयमाला के समय शादी में हो गया बवाल, घराती-बरातियों में जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

    जयमाला के वक्त बवाल, घराती-बरातियों में जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

    जयमाला के वक्त बवाल, आपस में भिड़े घराती-बराती

    Image Credit Source: Instagram/Rajuraj2794

    सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी समारोह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जब दुल्हन जयमाला से पहले दूल्हे की आरती उतार रही होती है, तभी बाराती और घराती आपस में भिड़ जाते हैं. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो जाता है. दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं. हालांकि, शादी में बवाल क्यों मचा, इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग जरूर कह रहे हैं कि शादी जैसे शुभ मुहूर्त पर किसी की इज्जत नहीं उछालनी चाहिए.

    वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए ऊंचाई पर बने एक रिवॉल्विंग प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं. अगले ही पल दुल्हन जैसे ही दूल्हे की आरती उतारती है, तभी नीचे खड़ी भीड़ में लड़ाई शुरू हो जाती है. मेहमान एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मामला एक-दो लोगों से शुरू होता है. फिर देखते ही देखते समारोह जंग के मैदान में तब्दील हो जाता है. हर कोई एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो जाता है. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कुर्सी तक फेंकने लगते हैं. ऐसे में जयमाला बीच में ही रोकनी पड़ती है.

    यहां देखिए वीडियो, जब जयमाला के बीच जमकर हुई मारपीट

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rajuraj2794 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 24 नवंबर को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 80 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. हालांकि, वीडियो देखने के बाद अधिकांश यूजर्स ने शादी में बवाल मचाने वालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.