Tag: जनता को करोड़ों की देंगे सौगात

  • प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु दौरे पर, जनता को करोड़ों की देंगे सौगात

    You are currently viewing पीएम मोदी आज से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात

    PM Modi on a two-day visit to Gujarat and Tamil Nadu from today, will give gifts worth crores

    प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु दौरे पर, जनता को करोड़ों की देंगे सौगात

     

    गुजरातः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात और दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी आज 28 जुलाई से दो दिन के गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे राज्य के साबरकांठा में गंधोड़ा चौकी स्थित साबर डेयरी की 1 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

    वीरवार 29 जुलाई को वे तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलिंपियाड का उद्घाटन करने के लिए चेन्नई पहुंचेंगे और 29 जुलाई को अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा और निगरानी रखी जा रही है। वह फिर 29 जुलाई को गुजरात लौटेंगे और गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक.सिटी, गिफ्ट सिटी में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे।

    पीएम मोदी साबर डेयरी में लगभग 120 मिलियन टन प्रति दिन एमटीपीडी की क्षमता वाले पाउडर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस पूरी परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएमओ के मुताबिक लगभग जीरो उत्सर्जन वाले इस संयंत्र में ऊर्जा की काफी कम खपत होती है। साथ ही यह नई और पूरी तरह से ऑटोमेटिक बल्क पैकिंग लाइन से सुसज्जित है। पीएम मोदी साबर डेयरी में एसेप्टिक मिल्क पैकेजिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह साबर चीज एंड व्हे ड्रायिंग प्लांट परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।