Tag: जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

  • जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

    You are currently viewing जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, तलाश में जुटी पुलिस

    Dabang again came out with pistol on Sodhal road in Jalandhar, challenged and scared people, police engaged in search

    जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है और आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हथियारों के दम पर आए दिन लुटेरे जहां वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं कई दबंग भी किसी पर भी पिस्तौल तानकर उन्हें डराने की कोशिश करते हैं परन्तु पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती नजर आती है।लोगों का मानना है पुलिस ने उनकी सुरक्षा राम भरोसे छोड़ दी है।

    बीती रात भी शहर में लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर व्यापारी से क्रेटा कार लूटने तथा उनकी पत्नी को बंधक बनाने की कोशिश का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि था कि अब सोढल रोड पर युवकों द्वारा शरेआम हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार सीसीटीवी में एक तीसरा युवक भी दिखाई देता है, लेकिन उसके हाथ में हथियार दिखाई नहीं देता। वह शायद बवाल करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन नहीं मानते और फिर से गाली-गलौज करते ललकारते हुए दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं। सीसीटीवी देखने पर ऐसा लगता है कि दहशत फैलाने वाले युवक नशे में धुत्त थे। यह किसी को मारने के लिए आए हुए थे। लोगों ने इस सारे घटनाक्रम की सूचना रात को पुलिस को भी दी। लेकिन देरी के साथ जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे।